नमस्कार दोस्तों , आज के इस पोस्ट में आप पढ़ने जा रहे है ” झारखण्ड का सामान्य परिचय ( Introduction to Jharkhand )”। अक्सर हमने देखा है लोग झारखण्ड के बारे में उतना नहीं जानते जितना जानना चाहिए। तो आज आप झारखण्ड सर्किल के इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आप सभों को झारखण्ड के बताने का एक प्रयास रहेगा, मुझे उम्मीद है कि आप इस पोस्ट को पढ़कर बहुत कुछ सिखने को मिलेगा।
![](https://jharkhandcircle.in/wp-content/uploads/2024/05/image-18-1024x570.png)
झारखण्ड का गठन 15 नवंबर ,2000 हुआ। झारखण्ड राज्य भारत का 28 वां राज्य है। झारखण्ड की राजधानी राँची है , और दूसरी राजधानी ( उपराजधानी ) दुमका है। अगर झारखण्ड की भौगोलिक स्थिति के बारे में बात करे तो 21°58’10” से 25°1915″ उत्तरी अक्षांश तथा 83°19’50” से 87°57′ पूर्वी देशांतर तक है। झारखण्ड राज्य का विस्तार उत्तर से दक्षिण 380 किमी. तथा पूर्व से पश्चिम 463 किमी. है। झारखण्ड राज्य के पडोसी राज्य है – उत्तर में बिहार, दक्षिण में उड़ीसा, पूर्व में पश्चिम बंगाल तथा पश्चिम में छत्तीसगढ़ एवं पश्चिमोत्तर में उत्तर प्रदेश है। इस राज्य का क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किमी. है , जिसमें ग्रामीण क्षेत्रफल 77,922 वर्ग किमी. ( 97.75% ) , और शहरी क्षेत्रफल 1,792 वर्ग किमी. (2.25%) है । भारत देश के कुल क्षेत्रफल का झारखण्ड 2.42% प्रतिशत है।
झारखण्ड के राजकीय प्रतीक | State symbol of Jharkhand
![](https://jharkhandcircle.in/wp-content/uploads/2024/05/image-17-1024x570.png)
⨀ झारखण्ड राज्य का राजकीय पेड़ / वृक्ष साल है। साल को इन नामो से जाना जाता है सखुआ अथवा साखू। साल का वैज्ञानिक नाम Shorea Robusta है।
⨀ झारखण्ड राज्य का राजकीय पुष्प / फूल पलाश है। पलाश के फूल को टेसू का फूल (tesu flower) भी कहा जाता है। पलाश का वैज्ञानिक नाम Butea Monosperma है।
⨀ झारखण्ड राज्य का राजकीय जानवर / पशु भारतीय हाथी है। हाथी का वैज्ञानिक नाम Elephas Maximus है।
⨀ झारखण्ड राज्य का राजकीय चिड़िया / पक्षी एशियाई कोयल है। कोयल का वैज्ञानिक नाम Eudynamys Scolopaceus है।
झारखण्ड का नया राजचिह्न
14 अगस्त, 2020 को राँची के आर्यभट्ट सभागार में झारखण्ड राज्य के नये राजचिह्न का अनावरण किया गया तथा यह प्रतीक चिह्न 15 अगस्त, 2020 से प्रभावी हो गया।
![](https://jharkhandcircle.in/wp-content/uploads/2024/05/image-22-1024x570.png)
👉 प्रतीक चिह्न का विन्यास चक्राकार/वृत्ताकार है, जो राज्य की प्रगति का प्रतीक है।
👉 प्रतीक चिह्न में वृत्ताकार खण्ड में हरा रंग का प्रयोग किया गया है, जो झारखण्ड की हरी-भरी धरती एवं वन सम्पदा को प्रतिविम्बित करता है।
👉 सबसे उपर के वृत्ताकार खण्ड के बीच में हिन्दी में ‘झारखण्ड सरकार’ तथा अंग्रेजी में GOVERNMENT OF JHARKHAND’ लिखा हुआ है।
👉 दूसरे वृत्ताकार खण्ड के बीच 24 हाथी को दर्शाया गया है। ‘हाथी’ राज्य के ऐश्वर्य का प्रतीक होने के साथ-साथ राज्य के प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों एवं समृद्धि को दर्शाता है।
👉 तीसरे वृत्ताकार खण्ड के बीच 24 पलाश के फूल को दर्शाया गया है। ‘पलाश का फूल’ राज्य के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य का परिचायक है।
👉 चौथे वृत्ताकार खण्ड के बीच सौर चित्रकारी के 48 नर्तकों को दिखाया गया है। ‘सौर चित्रकारी’ जनजातियों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रतिविम्बित करता है।
👉 अंतिम चक्र में 60 सफेद वृत्त का प्रयोग किया गया है।
👉 राजचिह्न के केन्द्रीय भाग में राष्ट्रीय चिह्न ‘अशोक स्तम्भ’ को दिखाया गया है। ‘अशोक स्तम्भ’ भारत के उत्तम सहकारी संघवाद, इसमें झारखण्ड की सहभागिता एवं अद्वितीय भूमिका को रेखांकित करता है।
अगर आप झारखंड से हैं तो आपको यह बात जरूर जाननी चाहिए | You Must Know This , If You Are From Jharkhand
![](https://jharkhandcircle.in/wp-content/uploads/2024/05/image-19-1024x570.png)
👉 झारखण्ड का उच्च न्यायालय रांची है ,जो देश का 21 वा उच्च न्यायालय है।
👉 झारखण्ड के विधानसभा सीट 82 है , जिसमे निर्वाचित – 81 और मनोनीत – 1 है।
👉 झारखण्ड लोकसभा सीट 14 है ( SC – 01 , ST – 05 , OTHER – 08 ) है।
👉 झारखण्ड में राज्यसभा सीट की सख्या 06 है |
👉 झारखण्ड में प्रमंडल की सख्या 05 है।
👉 झारखण्ड में अनुमंडल की संख्या 45 है , लेकिन राज्य निर्माण के समय 33 अनुमंडल थे।
👉 झारखण्ड में प्रखण्ड की संख्या 263 (झरिया प्रखण्ड का धनबाद नगर निगम में विलय के बाद) है। (Source- Jharkhand Economic Survey 2020-21)
👉 झारखण्ड में अधिसूचित प्रखण्ड की संख्या 112 है।
👉 झारखण्ड में जिला परिषद् की संख्या 24 है।
👉 झारखण्ड में गाँव की संख्या 32,620 है।
👉 झारखण्ड में वार्ड की संख्या 1400 है
👉 झारखण्ड में ग्राम पंचायत की संख्या 4403 है।
👉 झारखण्ड में अधिसूचित पंचायत की संख्या 2071 है।
👉 झारखण्ड मेंपंचायत समिति की संख्या 212 है।
👉 झारखण्ड में शहरी स्थानीय निकाय की संख्या 50 है।
👉 झारखण्ड में नगर निगम की संख्या 09 (राँची, धनबाद, देवघर, आदित्यपुर, चास, मेदिनीनगर, हजारीबाग,
मानगो, गिरिडीह) है।
👉 झारखण्ड में नगर परिषद् की संख्या 20 (31 दिसंबर, 2020 को गोमिया नगर परिषद् के भंग होने के बाद)
👉 झारखण्ड में नगर पंचायत की संख्या 20 है।
👉 झारखण्ड में अधिसूचित क्षेत्र समिति की संख्या 01 (जमशेदपुर)है। (Source- Jharkhand Economic Survey 2020-21)
👉 झारखण्ड में शहरों (Towns) की संख्या 228 है।
👉 राज्य में 1 लाख से 10 लाख तक नगरीय जनसंख्या वाले 10 जिले है। जिनमें बोकारो, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, देवघर, हजारीबाग , पश्चिमी सिंहभूम, साहेबगंज, पलामू, गिरिडीह आते है।
👉 झारखण्ड राज्य में महानगर की संख्या 03 (धनबाद, जमशेदपुर व राँची) है।
👉 झारखण्ड में छावनी बोर्ड की संख्या 01 (रामगढ़) है।
👉 झारखण्ड में विश्वविद्यालय की संख्या 01 केन्द्रीय + 11 राज्य + 01 डीम्डं + 14 निजी + 05 राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (Source – Jharkhand Economic Survey 2020-21)
👉 झारखण्ड राज्य की प्रथम राजकीय भाषा हिन्दी है।
👉 झारखण्ड राज्य की द्वितीय राजकीय भाषा उर्दू, संथाली, बांग्ला, उड़िया, मुण्डारी, हो, खड़िया, कुडुख, कुरमाली, खोरठा, पंचपरगनिया, नागपुरी, मगही, भोजपुरी, मैथिली, अंगिका है।
👉 झारखण्ड का सबसे बड़ा शहर जमेशदपुर है।
👉 झारखण्ड में प्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर , धनबाद , बोकारो , हज़ारीबाग़ है।
👉 झारखण्ड गठन के बाद निर्मित जिला है – लातेहार, सिमडेगा, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, खूँटी और रामगढ़ है।
👉 झारखण्ड का सर्वाधिक प्रखण्ड वाले तीन जिले पलामू (21), गढ़वा (20), राँची (18) है।
👉 झारखण्ड का सर्वाधिक जिला वाला प्रमण्डल उत्तरी छोटानागपुर (7) है।
👉 झारखण्ड का सबसे कम जिला वाला प्रमण्डल पलामू एवं कोल्हान (03) है। (नोट:- कोल्हान राज्य का नवीनतम प्रमण्डल है)
👉 झारखण्ड का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम है।
👉 झारखण्ड का सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र चतरा है।
👉 झारखण्ड पुलिस का ध्येय वाक्य – सेवा ही लक्ष्य
👉 झारखण्ड राज्य में पुलिस थानों की संख्या 427 है।
👉 झारखण्ड राज्य में केन्द्रीय कारा की संख्या 05 है।
» बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा, राँची
» दुमका केन्द्रीय कारा, दुमका
» जय प्रकाश केन्द्रीय कारा, हजारीबाग
» पलामू केन्द्रीय कारा, मेदिनीनगर
» घागीडीह केन्द्रीय कारा, जमशेदपुर
👉 झारखण्ड राज्य में डाकघरों की कुल संख्या 3097 है।
👉 झारखण्ड राज्य में पहली बार राष्ट्रपति शासन 19 जनवरी,2009 लगा था।
👉 HDI में देश में झारखण्ड का 34वाँ (राज्य + UT) स्थान है।
झारखण्ड जनसंख्या | Jharkhand Population ( 2011 )
2011 की जनगणना के समय झारखण्ड के जनगणना महानिदेशक सुनील कुमार वर्णवाल थे। इनके नेतृत्व में ही 2011 की जनगणना रिपोर्ट जारी की गयी थी। झारखण्ड में सर्वाधिक जनसंख्या वाला प्रमण्डल उत्तरी छोटानागपुर तथा सबसे कम जनसंख्या वाला प्रमण्डल पलामू है।
![](https://jharkhandcircle.in/wp-content/uploads/2024/05/image-20-1024x570.png)
2011 जनगणना के अनुसार झारखण्ड की कुल जनसंख्या 3,29,88,134 है। 2001 जनगणना के अनुसार झारखण्ड की कुल जनसंख्या 2,69,45,829 थी। झारखण्ड ,भारत देश की कुल जनसंख्या का 2.72 % प्रतिशत है। जनसंख्या की दृष्टि से देश में झारखण्ड का 14 वीं स्थान है। 2011 के अनुसार , दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 22.42% है। दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर दृष्टि से देश में झारखण्ड का 10 वीं स्थान है। लिंगानुपात की दृष्टि से देश में झारखण्ड का 17 वा स्थान है। साक्षरता की दृष्टि से देश में झारखण्ड का 32 वा स्थान है।
जनसंख्या की दृष्टि से देश में झारखण्ड का 14 वीं स्थान है। 2011 के अनुसार , दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 22.42% है। दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर दृष्टि से देश में झारखण्ड का 10 वीं स्थान है। लिंगानुपात की दृष्टि से देश में झारखण्ड का 17 वा स्थान है। साक्षरता की दृष्टि से देश में झारखण्ड का 32 वा स्थान है। सामाजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना-2011
सामाजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना-2011 के अनुसार झारखण्ड राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की कुल जनसंख्या 1.33 करोड़ है। यह राज्य की कुल जनसंख्या का 40.42% है।
झारखण्ड राज्य में OBC की सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला गिरिडीह है। इसके बाद क्रमश: देवघर, पलामू एवं सरायकेला-खरसावां हैं।राज्य में OBC की न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला खूँटी है।
झारखण्ड में धर्म आधारित 2011 जनगणना के आँकड़े
◉ हिन्दू – 67.83%
◉ मुस्लिम – 14.53%
◉ इसाई – 4.30%
◉ सिक्ख – 0.22%
◉ जैन – 0.05%
◉ बौद्ध – 0.03%
◉ अन्य – 13.04%
→ केन्द्र सरकार द्वारा घोषित अल्पसंख्यक केंद्रित जिले (6) – सिमडेगा, पाकुड़, साहेबगंज, खूँटी, राँची, गुमला
झारखण्ड में अनुसूचित जाति के जनसंख्या के आँकड़े
> अनुसूचित जाति की कुल जनसंख्या 39,85,644
> कुल जनसंख्या का प्रतिशत 12.08%
झारखंड राज्य में प्रथम | First in Jharkhand State
![](https://jharkhandcircle.in/wp-content/uploads/2024/05/image-21-1024x570.png)
👉 झारखंड के प्रथम राज्यपाल बने थे प्रभात कुमार
👉 झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्रीबने थे बाबूलाल मरांडी
👉 झारखंड के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री बने थे मधु कोड़ा
👉 झारखंड के विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष रहे इंदर सिंह नामधारी
👉 झारखंड के प्रथम प्रोटेम स्पीकर विशेश्वर खान
👉 झारखंड विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष बागुन सुम्ब्रई
👉 झारखंड विधानसभा के प्रथम विपक्ष के नेता स्टीफन मरांडी बने थे।
👉 झारखंड की प्रथम महिला मंत्री जोबा मांझी बानी थीं।
👉 झारखंड के प्रथम मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता बने थे।
👉 झारखंड के प्रथम महाधिवक्ता मंगलमय बनर्जी बानी थीं।
👉 झारखंड के प्रथम पुलिस महानिदेशक शिवाजी महान कैरे थे।
👉 झारखंड के प्रथम मुख्य सचिव विजय शंकर दुबे थे।
👉 झारखंड के प्रथम लोकायुक्त लक्ष्मण उरावँ बने थे।
![](https://jharkhandcircle.in/wp-content/uploads/2024/05/20240524_231004-2-1024x567.jpg)
👉 झारखंड राज्य के महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह बानी थी।
👉 झारखंड के प्रथम महिला राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू बनी थी।
👉 झारखंड के प्रथम सैनिक जिसे परमवीर चक्र सम्मान मिला अल्बर्ट एक्का।
👉 झारखंड के प्रथम पुलिस अधिकारी जिसे अशोक चक्र सम्मान से सम्मानित किया गया रणधीर वर्मा।
👉 झारखंड की प्रथम महिला हॉकी खिलाड़ी जिसने ओलंपिक में खेला निक्की प्रधान।
👉 झारखंड से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी करने वाला प्रथम खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी है।
👉 झारखंड की प्रथम महिला अंतरराष्ट्रीय अंपायर आश्रित लाकड़ा बनी।
👉 झारखंड के प्रथम गैर आदिवासी मुख्यमंत्री रघुवर दास बने थे।
👉 झारखंड का प्रथम बिजली घर तिलैया है।
👉 झारखंड में प्रथम स्थापित विश्वविद्यालय रांची विश्वविद्यालय है।
👉 झारखंड का प्रथम डिग्री कॉलेज संत कोलंबस कॉलेज है।
![](https://jharkhandcircle.in/wp-content/uploads/2024/05/20240525_091427-1024x566.jpg)
👉 झारखंड से प्रकाशित होने वाली प्रथम हिंदी समाचार – राष्ट्रीय भाषा
👉 झारखंड के प्रथम हिंदी मासिक पत्रिका – घर बंधन
👉 झारखंड के प्रथम अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र -दिल्ली प्रेस
👉 झारखंड का प्रथम फिल्म आक्रांत बनी।
👉 झारखंड का प्रथम नागपुरी फिल्म सोना का नागपुर है।
👉 झारखंड का प्रथम हवाई अड्डा बिरसा मुंडा हवाई अड्डा , रांची है।
👉 झारखंड का प्रथम संथाली फिल्म मुख्य ब्रहा है।
👉 झारखण्ड में अंग्रेजो का प्रथम प्रवेश 1767 ई0 सिंहभूम हुआ था।
👉 झारखण्ड का प्रथम रेल मार्ग राजमहल से मुगलसराय तक थीं।
👉 झारखण्ड लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष बने फटिक चन्द्र हेम्ब्रम
👉 झारखण्ड का प्रथम चिकित्सा महाविद्यालय राजेन्द्र चिकित्सा महाविद्यालय, राँची है।
👉 झारखण्ड का प्रथम आयुर्वेद महाविद्यालय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय , लोहरदगा है।
👉 झारखण्ड का प्रथम आदिवासी पद्मश्री से सम्मानित जुएल लकड़ा।
👉 झारखण्ड का प्रथम अशोक चक्र प्राप्तकर्ता रणधीर वर्मा।
👉 झारखण्ड का प्रथम अंतर्राष्ट्र आदिवासी महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पुत्ति।
👉 झारखण्ड का प्रथम अंतर्राष्ट्र महिला एथलीट विजय निलमणि खलखो।
👉 विश्व विजेता बनने वाला झारखण्ड का प्रथम शतरंज खिलाड़ी दीप सेन गुप्ता।
उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी , झारखण्ड ये जानकारी और भी लोगो तक पहुंचने के लिए इस पोस्ट को शेयर जरूर करे। झारखण्ड से रिलेटेड पोस्ट पढ़ने के लिए Jharkhand Circle को फॉलो कर ले। धन्यवाद