झारखण्ड में सर्वाधिक बड़ा , छोटा , लम्बा , ऊँचा | Biggest, Smallest, Longest, Tallest in Jharkhand | Jharkhand Circle

Akashdeep Kumar
Akashdeep Kumar - Student
12 Min Read
Jharkhand 50+GK Exam Questions
Instagram FOLLOW NOW
Youtube SUBSCRIBE

यहां की प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों में से एक है – झारखण्ड का सबसे बड़ा, सबसे छोटा और सबसे ऊँचा ( Biggest, Smallest, Longest, Tallest in Jharkhand ) क्या है ? यह जानना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न केवल आपके सामान्य ज्ञान को मजबूत करता है बल्कि राज्य के भौगोलिक और सांस्कृतिक महत्व को भी उजागर करता है। अगर आप भी झारखण्ड की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

सवाल : झारखण्ड का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र कौन सा है ?

जवाब : झारखण्ड का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम है।

सवाल : झारखण्ड का सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र कौन सा है ?

जवाब : झारखण्ड का सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र चतरा है।

सवाल : झारखण्ड के सर्वाधिक बार मुख्यमंत्री कौन बने हैं ?

जवाब : झारखण्ड के सर्वाधिक बार मुख्यमंत्री शिबू सोरेन तथा अर्जुन मुण्डा (3 बार) बने हैं।

सवाल : झारखण्ड का सबसे लंबा कार्यकाल वाला मुख्यमंत्री कौन है ?

जवाब : एक कार्यकाल में सर्वाधिक 1800 दिन से अधिक समय तक रघुवर दास मुख्यमंत्री रहे हैं।

सवाल : झारखण्ड का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा है और कहाँ है ?

जवाब : झारखण्ड का सबसे ऊँचा जलप्रपात बूढ़ाघाघ लातेहार में है।

सवाल : झारखण्ड का सबसे बड़ा वन क्षेत्र कौन सा है ?

जवाब : झारखण्ड का सबसे बड़ा वन क्षेत्र सारंडा है।

सवाल : IFSR-2019 के अनुसार झारखण्ड का सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला कौन सा है?

जवाब : IFSR-2019 के अनुसार झारखण्ड का सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला पश्चिमी सिंहभूम ( 3,366 वर्ग किमी.) है।

सवाल : IFSR-2019 के अनुसार झारखण्ड का न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला कौन सा है?

जवाब : IFSR-2019 के अनुसार झारखण्ड का न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला जामताड़ा ( 101 वर्ग किमी. ) है।

सवाल : IFSR-2019 के अनुसार झारखण्ड का सर्वाधिक वन प्रतिशत वाला जिला कौन सा है?

जवाब : IFSR-2019 के अनुसार झारखण्ड का सर्वाधिक वन प्रतिशत वाला जिला लातेहार (56.08%) है।

सवाल : IFSR-2019 के अनुसार झारखण्ड का न्यूनतम वन प्रतिशत वाला जिला कौन सा है?

जवाब : IFSR-2019 के अनुसार झारखण्ड का न्यूनतम वन प्रतिशत वाला जिला जामताड़ा (5.56%) है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वोच्च शिखर कौन सा है और कहाँ स्थित है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वोच्च शिखर सम्मेद शिखर, पारसनाथ (1,365 मी.) है।

सवाल : झारखण्ड की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना कौन सी है?

जवाब : झारखण्ड की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना दामोदर नदी घाटी परियोजना है।

सवाल : झारखण्ड का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बिरसा हवाई अड्डा (राँची) है।

सवाल : झारखण्ड की सबसे बड़ी लोहे की खान कहाँ है?

जवाब : झारखण्ड की सबसे बड़ी लोहे की खान नोवामुण्डी (पश्चिमी सिंहभूम) में है।

सवाल : झारखण्ड का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बोकारो चिड़ियाघर है।

सवाल : झारखण्ड का सबसे बड़ा अजायबघर कहाँ है?

जवाब : झारखण्ड का सबसे बड़ा अजायबघर राँची में है।

सवाल : झारखण्ड की सबसे बड़ी एलुमिनियम इकाई कहाँ है?

जवाब : झारखण्ड की सबसे बड़ी एलुमिनियम इकाई मूरी में है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक जनजाति वाला प्रमण्डल कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक जनजाति वाला प्रमण्डल संथाल परगना है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक जलप्रपात वाला जिला कौन सा है?

जवाब : का सर्वाधिक जलप्रपात वाला जिला राँची है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक गर्म जलकुण्ड वाला जिला कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक गर्म जलकुण्ड वाला जिला हजारीबाग है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक गर्म स्थान कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक गर्म स्थान जमशेदपुर है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान नेतरहाट (1800 मिमी.) है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक वर्षा वाला जिला कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक वर्षा वाला जिला हजारीबाग है।

सवाल : झारखण्ड का न्यूनतम वर्षा वाला स्थान कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का न्यूनतम वर्षा वाला स्थान चाईबासा का मैदानी भाग है।

सवाल : झारखण्ड का सबसे ठंडा स्थान कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सबसे ठंडा स्थान नेतरहाट है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक गर्म महीना कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक गर्म महीना मई है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक ठंडा महीना कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक ठंडा महीना जनवरी है।

सवाल : झारखण्ड का सबसे बड़ा पठारी भाग कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सबसे बड़ा पठारी भाग राँची का पठार है।

सवाल : झारखण्ड की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

जवाब : झारखण्ड की सबसे लंबी नदी दामोदर नदी है।

सवाल : झारखण्ड की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?

जवाब : झारखण्ड की सबसे बड़ी नदी दामोदर नदी है।

सवाल : झारखण्ड की सबसे प्रदूषित नदी कौन सी है?

जवाब : झारखण्ड की सबसे प्रदूषित नदी दामोदर नदी है।

सवाल : झारखण्ड की एकमात्र नदी जो स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है कौन सी है?

जवाब : झारखण्ड की एकमात्र नदी जो स्वतंत्र रूप से बंगाल की खाड़ी में गिरती है, स्वर्णरेखा नदी है।

सवाल : झारखण्ड की एकमात्र नौगम्य नदी कौन सी है?

जवाब : झारखण्ड की एकमात्र नौगम्य नदी मयूराक्षी नदी है।

सवाल : झारखण्ड की मार्ग बदलने हेतु कुख्यात नदी कौन सी है?

जवाब : की मार्ग बदलने हेतु कुख्यात नदी सकरी नदी है।

सवाल : झारखण्ड की प्राचीनतम जनजाति कौन सी है?

जवाब : झारखण्ड की प्राचीनतम जनजाति असुर है।

सवाल : झारखण्ड की सर्वाधिक जनसंख्या वाली जनजाति कौन सी है?

जवाब : झारखण्ड की सर्वाधिक जनसंख्या वाली जनजाति संथाल है।

सवाल : झारखण्ड की एकमात्र 8वीं अनुसूची में शामिल जनजातीय भाषा कौन सी है?

जवाब : झारखण्ड की एकमात्र 8वीं अनुसूची में शामिल जनजातीय भाषा संथाली है।

सवाल : झारखण्ड की नवीनतम अधिसूचित जनजाति कौन सी है?

जवाब : झारखण्ड की नवीनतम अधिसूचित जनजाति कोल (32वीं) है।

सवाल : झारखण्ड का सबसे ऊंचे स्थान पर विद्यालय कौन सा है और कहाँ स्थित है?

जवाब : झारखण्ड का सबसे ऊंचे स्थान पर विद्यालय नेतरहाट विद्यालय (लातेहार) है।

सवाल : झारखण्ड का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है और कहाँ स्थित है?

जवाब : झारखण्ड का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान बेतला राष्ट्रीय उद्यान (लातेहार) है।

सवाल : झारखण्ड में राष्ट्रीय स्तर का एकमात्र वन्यजीव अभ्यारण्य कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड में राष्ट्रीय स्तर का एकमात्र वन्यजीव अभ्यारण्य पलामू वन्यजीव अभ्यारण्य है।

सवाल : झारखण्ड का सबसे बड़ा अभ्यारण्य कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सबसे बड़ा अभ्यारण्य पलामू वन्यजीव अभ्यारण्य है।

सवाल : झारखण्ड की सर्वाधिक उत्पादक फसल कौन सी है?

जवाब : झारखण्ड की सर्वाधिक उत्पादक फसल धान है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक मक्का उत्पादक जिला कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक मक्का उत्पादक जिला पलामू है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक गेहूँ उत्पादक जिला कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक गेहूँ उत्पादक जिला पलामू है।

सवाल : झारखण्ड का कुओं द्वारा सर्वाधिक सिंचाई वाला जिला कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का कुओं द्वारा सर्वाधिक सिंचाई वाला जिला गुमला है।

सवाल : झारखण्ड का तालाब द्वारा सर्वाधिक सिंचाई वाला जिला कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का तालाब द्वारा सर्वाधिक सिंचाई वाला जिला देवघर है।

सवाल : झारखण्ड का नलकूप द्वारा सर्वाधिक सिंचाई वाला जिला कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का नलकूप द्वारा सर्वाधिक सिंचाई वाला जिला लोहरदगा है।

सवाल : झारखण्ड का कायनाइट का सर्वाधिक भण्डार कहाँ है?

जवाब : झारखण्ड का कायनाइट का सर्वाधिक भण्डार लिप्साबुरू (सिंहभूम) में है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक कोयला उत्पादन वाला क्षेत्र कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक कोयला उत्पादन झरिया (धनबाद) है।

सवाल : झारखण्ड का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक जिलों से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक जिलों से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 है जो 6 जिलों से गुजरता है।

सवाल : झारखण्ड का केवल झारखण्ड में विस्तृत राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का केवल झारखण्ड में विस्तृत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 और NH-727 है।

सवाल : झारखण्ड का सबसे लंबा राजकीय राजमार्ग कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सबसे लंबा राजकीय राजमार्ग SH-24 है।

सवाल : झारखण्ड का कोयला आधारित प्रथम ताप विद्युत गृह कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का कोयला आधारित प्रथम ताप विद्युत गृह बोकारो ताप विद्युत गृह है।

सवाल : झारखण्ड का गैस टरबाइन पर आधारित एकमात्र विद्युत उत्पादन केन्द्र कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का गैस टरबाइन पर आधारित एकमात्र विद्युत उत्पादन केन्द्र मैथन जल विद्युत गृह है।

सवाल : झारखण्ड का एकमात्र क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का एकमात्र क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण राँची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण है।

सवाल : झारखण्ड का एकमात्र छावनी बोर्ड कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का एकमात्र छावनी बोर्ड रामगढ़ छावनी बोर्ड है।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक जिला वाला प्रमण्डल कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक जिला वाला प्रमण्डल उत्तरी छोटानागपुर है, जिसमें 7 जिले हैं।

सवाल : झारखण्ड का सर्वाधिक प्रखण्ड वाला जिला कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड का सर्वाधिक प्रखण्ड वाला जिला पलामू है, जिसमें 21 प्रखण्ड हैं।

सवाल : झारखण्ड राज्य का एकमात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय कौन सा है?

जवाब : झारखण्ड राज्य का एकमात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय केन्द्रीय विश्वविद्यालय, राँची है।

Share This Article
By Akashdeep Kumar Student
Follow:
जोहार ! मेरा नाम आकाशदीप कुमार है और मैं यहाँ झारखंड राज्य से संबंधित लेख लिखता हूँ | मैं आपका स्वागत करता हूँ jharkhandcircle.in पर, यहाँ आपको झारखंड राज्य से जुड़ी सभी जानकारियाँ मिलेंगी। जैसे कि Daily Top News of jharkhand, Jobs, Education, Tourism और Schemes। यह साइट केवल झारखंड राज्य को समर्पित है और मेरा लक्ष्य है कि आपको झारखंड राज्य की सभी जानकारियाँ एक ही स्थान पर मिलें। धन्यवाद।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *