कल्पना सोरेन ( Kalpana Murmu Soren ), झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी, किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं हैं। उनका जन्म 1976 में रांची में हुआ था और उनके पिता एक व्यवसायी हैं जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। हालांकि उनका परिवार मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिले से है। कल्पना की शादी 7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन से हुई और उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम निखिल और अंश है।
Full Name | Kalpana Murmu Soren |
Date of Birth | 15 May 1976 |
Age | 48 Years |
Birth Place | Ranchi, Jharkhand |
Belongs From | Mayurbhanj, Odisha |
Religion | Hindu |
Caste | Santhali Adivasi |
Father’s Name | Ampa Murmu |
Mother’s Name | N/A |
Education Qualification | B.Tech, MBA |
Profession | Social Worker and Businesswoman, Leader |
Date of Marriage | 07 Febuary 2006 |
Husband’s Name | Hemant Soren |
Son | Two Sons ( Nikhil and Ansh ) |
Political Party | JMM ( Jharkhand Mukti Morcha ) |
कल्पना सोरेन की शिक्षा – Education of Kalpana Soren
भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी अम्पा मुर्मू की पहली संतान, कल्पना सोरेन की शुरुआती पढ़ाई बारीपदा के केंद्रीय विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर के एक कॉलेज से बी-टेक की पढ़ाई की। बिजनेस मैनेजमेंट में रुचि के कारण उन्होंने एमबीए की भी डिग्री ली। झारखंड में उनकी पहचान एक बिजनेस वूमेन और समाजसेविका के तौर पर भी है।
राजनीति में आने से पहले क्या करती थीं कल्पना मुर्मू सोरेन – What did Kalpana Murmu Soren do before coming into politics?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी, कल्पना सोरेन, राजनीति से दूर रहते हुए भी समाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वह महिला एवं बाल सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से शामिल होती हैं। वह महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं। वह रांची में एक प्ले स्कूल चलाती हैं और एक निजी कंपनी की निदेशक भी हैं। इसके साथ ही जैविक खेती में भी उनकी रुचि है और वह उसके लिए भी काम करती थीं ।
कल्पना सोरेन कहां की रहने वाली हैं ? – Where is Kalpana Soren from ?
कल्पना सोरेन मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका जन्म रांची में हुआ और उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई यहीं से की। साल 2006 में हेमंत और कल्पना का विवाह हुआ। झारखंड के सबसे चर्चित राजनीतिक घराने की बहू कल्पना, खुद राजनीति से दूर रहती हैं। उनके पिता एक व्यवसायी हैं जबकि मां गृहिणी हैं।
कल्पना सोरेन कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ? – How much property does Kalpana Soren own?
कल्पना सोरेन के पास कुल 19.14 करोड़ रुपये की सपंत्ति है. इनमें 13 करोड़ 63 लाख 10 हजार की अचल संपत्ति (वर्तमान मूल्य) है । वहीं नगद, गाड़ी बीमा, पीपीएफ, बैंक में जमा राशि और जेवरात मिलाकर पांच करोड़ 51 लाख 51 हजार 168 रुपये की सपत्ति है। कल्पना सोरेन पर 3.67 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। इसके अलावा उनके पति हेमंत सोरेन भी करोड़पति हैं। हेमंत सोरेन के पास 5.3 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। ये सभी जानकारी नामांकन पत्र ( झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर ) के साथ दिए शपथ पत्र में कल्पना सोरेन ने दी है।
कल्पना सोरेन पर राजनीतिक विवाद और आरोप – Political controversies and allegations against Kalpana Soren
सोहराए प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी उनके नाम से दर्ज है। उनका अपना एक प्ले ग्रुप भी है। उन पर अवैध जमीन का एक केस दर्ज है। रांची में हरमू रोड पर सोहराय भवन स्थित है। सोहराय भवन जिस जमीन पर बना है, वह कल्पना सोरेन के नाम है। लेकिन यह जमीन ट्राइबल लैंड में आती है, यानी आदिवासी जमीन है जिसे बाहर का कोई व्यक्ति नहीं खरीद सकता। इस जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है।
अप्रैल 2022 में, पूर्व मुख्यमंत्री और फिलहाल ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने हेमंत सोरेन पर पद का दुरुपयोग करते हुए पत्नी के बिज़नेस को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। आरोप के मुताबिक 11 एकड़ औद्योगिक भूमि को कल्पना सोरेन की सोहराय प्राइवेट लिमिटेड के नाम कर दिया गया। जिस दौरान यह आवंटन हुआ, उद्योग मंत्रालय हेमंत सोरेन के पास ही था।
कल्पना सोरेन का निजी जीवन और सामाजिक योगदान – Kalpana Soren’s personal life and social contribution
कहा जाता है कि कल्पना का अपना फ्रेंड सर्किल है और उन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद है। लेकिन अगर हेमंत सोरेन उन्हें अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करते हैं, तो कल्पना के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। फिलहाल, वे समाजसेवा और महिला एवं बाल सशक्तिकरण के कार्यों में नियमित रूप से भाग लेती हैं और अपने व्यवसाय को भी संभालती हैं।