आपका स्वागत है, jharkhandcircle.in पर! यहाँ हम आपको आज उस व्यक्ति की जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें झारखंड के राजनीतिक मंचों में “Tiger Jairam Mahto” के नाम से जाना जाता है।आज के इस पोस्ट में, आप Tiger Jairam Mahato ( Jharkhand Tiger Jairam Mahato Biography ) की Biography जानेगे। जयराम कुमार महतो एक युवा छात्र नेता हैं जो झारखंड के मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करते हैं। उन्होंने “JLKM” नामक एक नई पार्टी की स्थापना की है। JLKM को पहले JBKSS के नाम से जाना जाता था। टाइगर जयराम महतो ( Tiger Jairam Mahto ) झारखण्ड के उभरते युवा नेता है।
जयराम महतो का जन्म स्थान | Birth Place of Jairam Mahto

जय राम महतो उर्फ़ टाइगर जयराम महतो ( Tiger Jairam Mahato ) का जन्म 27 दिसंबर 1994 को मानटांड , तोपचाची धनबाद में हुआ है | जयराम महतो उर्फ़ टाइगर जयराम महतो का जन्म पारसनाथ पहाड़ के बगल में एक खुबसूरत सा गाँव मानटांड , तोपचाची , धनबाद जिले झारखण्ड में हुआ है | जयराम महतो का बचपन भी मानटांड , तोपचाची , धनबाद में ही जुगरा है | यही से इन्होने अपना शुरुवाती शिक्षा प्राप्त किये है और अपना बचपन भी पारसनाथ जैसे खुबसूरत पहाड़ के बिच में गुजरे है |
जयराम महतो का परिवार | Jairam Mahto’s Family
जयराम महतो के परिवार में अब कुल खुद मिला के चार लोग है | उनके माता जी , दादी जी और एक छोटा भाई है | जयराम महतो के पिता जी एक आन्दोलनकारी थे जो झारखण्ड के आन्दोलन में अपना जान गवा बैठे | जब जयराम महतो का छोटा भाई पैदा भी नही लिए थे, तब उनके पिता का मृत्यु हो गया है था – झारखंड अलग आन्दोलन में | जयराम महतो के पिता जी एक आन्दोलनकारी तथा देश्भक थे |

आज उसी के रस्ते में खुद जयराम महतो है | जयराम महतो का छोटा भाई खेती-बड़ी करते है | जयराम महतो के माता जी को झारखण्ड सरकार की और से 3000 मासिक महिना मिलता है तथा एक बूढी दादी है | आज खुद जयराम महतो झारखण्ड के लोगो के अधिकार के लिए लड़ रहे है | जैसे इनके पिता जी झारखण्ड के लिए लड़े थे |
जयराम महतो का पढाई | Education of Jairam Mahto
टाइगर जयराम महतो का शुरुवाती शिक्षा उनके खुबसूरत गाँव मान टांड , तोपचाची धनबाद से हुआ है | और आगे की पढ़ाई इन्होने P.K ROY MEMORIAL COLLEGE DHANBAD से | इन्होने M.A से ENGLISH HONOUR किये हुए है | फिलहाल Jairam Kumar Mahato ENGLISH LITERATURE .में P.HD कर रहे हैं।

टाइगर जयराम महतो अपने छोटे से गाँव के सबसे ज्यदा पढ़े लिखे इंसान है | क्युकी मानटांड जंगलो के बिच में एक छोटा सा गाँव है | जहा पर अक्सर हर चीज की कमिय है जैसे – पढाई , रोड , नाला , घर इत्यादि | उस गाँव के ज्यदातर लोग बेरोजगार है और जंगलो से ही अपना भरण पोसन करते है | जयराम महतो भी उन्ही जंगलो में पढ़े लिखे है साथ में काम भी किये है |
जयराम महतो कैसे बने छात्र नेता ? | How did Jairam Mahto become a student leader?

झारखंड सरकार ने दिसंबर, 2021 को एक अधिसूचना जारी कर राज्य के 11 जिलों में राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए झारखंड की बाहरी भाषाओं जैसे भोजपुर, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में रखा। इस अधिसूचना के बाद झारखंड में भाषा आंदोलन शुरू हो गया, जिसके कारण युवाओं ने बोकारो, गिरिडीह और धनबाद जिलों में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। इन युवाओं का नेतृत्व Tiger Jairam Mahato ने किया।
टाइगर जयराम महतो की JLKM ( JBKSS ) पार्टी | Tiger Jairam Mahto Party JLKM

छात्र नेता जयराम मेहत ने बीते साल ही अपनी पार्टी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ( JBKSS ) का गठन किया है। नई पार्टी के गठन के साथ ही उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। पार्टी गठन के साथ ही उन्होंने 1932 खतियान के पक्ष में नारा बुलंद किया था और इस मौके पर उन्होंने शहीदों के अरमानों का झारखंड नहीं बन पाने की बात और संप्रदायवाद पूंजीवाद का मुद्दा उठाया था बता दें कि झारखंड में जयराम महतो ने तेजी से अपनी पहचान बनाई है व युवाओं के बीच टाइगर जयराम महतो के नाम से भी मशहूर है। पार्टी के केन्द्रीय सचिव सुमित महतो ने बताया कि जयराम महतो के नेतृत्व वाली जेबीकेएसएस का नाम बदलकर अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोरचा(जेएलकेएम) हो गया है। इसी नाम से चुनाव आयोग में पार्टी का पंजीयन हुआ है।
जयराम महतो की रांची से दिल्ली तक आवाज
जयराम महतो का कहना है कि झारखंड निर्माण की कल्पना को पूरा करने के लिए युवाओं की राजनीति में भागीदारी बहुत जरूरी है। युवाओं को सक्रिय रूप से आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य ( Jharkhand ) अलग होने के 23 साल बीत जाने के बाद भी राज्य की स्थिति नहीं बदली। आज भी राज्य के लोग बुनियादी ज़रूरतों के लिए जद्दोजहद करते नज़र आ जाएंगे।

अगर स्थिति को बदलना है तो अपनी आवाज को राजधानी रांची और दिल्ली सदन तक पहुंचाना होगा। बदलाव के लिए सड़क से उठाकर युवाओं को सदन भेजने की तैयारी करनी होगी। जयराम महतो यह भी कहते है कि जब तक परिवारवाद का सिलसिला चलता रहेगा, झारखंड निर्माण के उद्देश्यों को पूरा नहीं किया जा सकता। हमें नीति और नियत दोनों बदलनी होगी और थोपी हुई राजनीति को हटाना होगा और अपना भविष्य खुद चुनना होगा।
जयराम महतो का नाम टाइगर कैसे पड़ा | How did Jairam Mahto get the name Tiger?
बचपन में जयराम महतो को cricket खेलने का बहुत सोक था उन्हें cricket खेलने में बहुत मजा अत था | जब वह cricket के मैदान में होते थे तो पुरे तन मन धन लगा कर cricket खेलते थे | जयराम महतो अपने एरिया के सबसे अच्छे फील्डर हुवा करते थें | catch थे ऐसे लपकते थे जैसा युवराज सिंह हो | इसीलिए जयराम महतो को लोग टाइगर के नाम से पुकारने लगे क्युकी टाइगर की तरह लपके catch पकड़ते थे |
स्थानीय युवाओं को रोजगार और भाषा के मुद्दे पर राजनीति
जयराम महतो कहते हैं कि झारखंड में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां है, छोटे-बड़े कई उद्योग है, लेकिन मुंबई-गुजरात और दिल्ली में सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड के ही हैं। Jharkhand राज्य के युवा बेरोजगार बैठे हैं। बाहरी लोगों को नौकरियां मिल रही हैं। Jharkhand के युवा रोजगार की तलाश में पलायन पर मजबूर हैं। इस व्यवस्था को बदलने के लिए आंदोलन में युवाओं को आगे आना होगा। वे झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने और स्थानीय-क्षेत्रीय भाषाओं को जानने वाले लोगों को ही तृतीय-चतुर्थ वर्ग की सरकारी नौकरियां देने के लिए लंबे समय से आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Tiger Jairam Mahto Biography Insight | टाइगर जयराम महतो जीवनी अंतर्दृष्टि
Full Name | Jairam Kumar Mahato |
Native | Jharkhand, India |
Citizenship | Indian |
Nickname | Tiger Jairam |
Gender | Male |
Date of Birth | 27 December 1994 |
Age ( As in 2024 ) | 30 years |
Birth Place | Maantand, Topchanchi, Dhanbad, Jharkhand, India |
Father’s Name | Krishna Prasad Mahato |
Siblings | One Younger Brother |
Marital Status | Unmarried |
Education | Pursuing P.HD in English Literature |
Profession | Politician ( Youth Leader ) |
Political Party | JLKM ( Also Known as JBKSS ) |
Note : All Information Collected through the Web or Internet.